SWATANTRA...SOCH

All religions, arts and sciences are branches of the same tree. All these aspirations are directed toward ennobling man's life, lifting it from the sphere of mere physical existence and leading the individual towards freedom.No one should negotiate their dreams. Dreams must be free to flee and fly high.

  • About This Blog

    This blog contains poems written by me on different topics and with different essence everytime, along with photographs shot by me during various trips in India and UK containing macros, sceneries, urban and rural shots, I hope this blog will serve you with a range of variety and you will enjoy my work.


ख्वाबों से आ गयी थी 
वो हकीकत के धरातल पे......
अब देख कर में उसको
क्या ओरों को देख पाता....

कोमल थी कामिनी  सी 
धवल थी चांदनी सी ....
दीदार पा के उसका कोई 
और कुछ ना चाहता ......

कुछ बात तो थी उसमें 
कैसे में भूल जाता....
कुछ बात ना थी मुझमे 
जो उसको याद आता ........

खुदा कि इनायत थी ,
जो उसके साथ बिताये पल...... 
मिलती ना झलक उसकी
तो मैं जीते जी मर  जाता ..........

वैसे तो हसीनों की 
जहाँ में कमी नहीं है
पर वो शोखियाँ, वो नखरे
ओरों  में  कहाँ  पाता ............


मुश्किलों  से  खेलना  आसान  हो  गया
तू  मिल  गया  मुझको  तो  मेरा  नाम  हो  गया


दुनिया  ने  किये  थे  मुझ  पे  सितम  कई
रक़ीब  भी  काफी  थे , दुश्मन  भी  थे  कई
महबूब  तेरा  आँचल.....  आया  जो  हाथ  में.....
सारा  ज़माना  जैसे .. मेरा गुलाम हो  गया
तू  मिल  गया  मुझको  तो  मेरा  नाम  हो  गया .....


तू  सच  है  या  है  मेरा  हसीन  ख्वाब  कोई
बिस्मिल  है  मेरा  या  फिर  दिल  का  भरम  है  कोई
आलम  है  बेखुदी  का,.. मौसम  है  दिल्लगी  का........
चाहत  में  तेरी  चर्चा  तमाम  हो  गया
तू  मिल  गया  मुझको  तो  मेरा  नाम  हो  गया .....


रंग  जैसे  संगेमरमर  ये  तीर  नज़र  उस  पर
तेरी  ये  अदा  दिलबर, करती  है असर  दिल  पर
हालत  संवर  गयी  है .. तबियत  मचल  गयी  है......
तेरी  एक  निगाह  में  सारा  कमाल  हो  गया
तू  मिल  गया  मुझको  तो  मेरा  नाम  हो  गया .....


उल्फत  में  तेरी  खोया  तो  फिर  कभी  ना  रोया
किस्मत  बदल  गयी  है  जब  से  जुल्फों  में  तेरी  सोया
ऐ  हमदम  अब  तेरे  बिन .... कटते  नहीं  हैं  ये  दिन
तेरी  आरज़ू  में सब  कुछ  कुर्बान  हो  गया
तू  मिल  गया  मुझको  तो  मेरा  नाम  हो  गया .....

Suraj Kund Fare......

Posted by Priyanka Telang On 11:25 PM 5 comments

Some colorful photos from  colorful cultural fest of Suraj Kund..



दोस्त...............

Posted by Priyanka Telang On 10:20 PM 3 comments



कुछ  पल  हैं  दोस्ती  के  साथ  बिता  ले
मेरी  ख़ताओं  कि  इस  तरह   मुझ  को  ना  सजा  दे ...............


मेरे  दोस्त, खुदा  कि  कबूली  हुई  दुआ  है  तू
साँसें  हैं  रवां  जिस  से  ऐसी  हवा  है  तू .............
तू  साथ   है , इसी  एहसास  से  दम  है
ऐसे  तो दूर  जाकर  मुझ  को  ना  सदा   दे ..............


मेरी  अघ्लात  कि  माफ़ी  नहीं  कोई
तुझ  जैसा  नेकदिल  साथी  नहीं  कोई ...........
मैं  खामोश  हूँ  मगर  तू  सुन  रहा  है  सब
कैसे  भुला  दूं  तुझको  कोई  वजह  तो  दे ..............


सितम  मैंने  बहुत  ढाए  तू  ने  आह  भी  ना  करी
मेरी  बेरुखी  पे  तूने  शिकायत  भी  ना  करी .................
तू  फिक्रमंद  है  लेकिन  मुझे  ये  डर  है
मेरी  खातिर  कहीं  तू  अपनी , हस्ती मिटा  ना  दे ......................


(अघ्लात - जुर्म , गुनाह)