ज़िन्दगी में खुशियों की घटा फिर से छायीं हैं
सैलाब कैसा ये हवाएं ले के आयीं हैं
मैं तो बिखर चुका था भंवर मैं अतीत के
ये बहारें कहाँ से मुझे समेट लायी हैं
ख़ाक मैं मिल जाने को हम तैयार थे लेकिन
चिता को बारिश की बूँदें बुझा आयीं हैं
इस डर से कि ना खो जाऊं फिर कहीं दुनिया कि भीड़ में
अपनों कि दुआएं मेरी पहचान लायीं हैं
-
About This Blog
This blog contains poems written by me on different topics and with different essence everytime, along with photographs shot by me during various trips in India and UK containing macros, sceneries, urban and rural shots, I hope this blog will serve you with a range of variety and you will enjoy my work.
जीने की तमन्ना थी, जो तुम साथ मैं लेकर चले गए
जो बात जुबां से कहनी थी आँखों से कह के चले गए
जब छोडा है मुझको तनहा तो ख़्वाबों मैं क्यूँ आते हो
दिन रात मेरी खामोशी का किसलिए मज़ाक उडाते हो
जो राज़ छुपाया था हमने तुम समाचार बनाके चले गए
हमने तोः पायी रुसवाई तुम नाम कमा कर चले गए
अपने दिल के बिखरे अरमान हमने अश्कों से धुलवाए हैं
तुम क्या समझो इस आलम को अपने भी काम ना आये हैं
जो हम से ताल्लुक रखते थे वो भी कतरा के चले गए
जीवन मैं अँधेरा छाया है उजाले तो कभी के चले गए
मिलन के पथ पे चले थे..विरह* की भी रात होगी…
अवसाद – sorrow; संबल - motivation; श्वांस - breath
Freedom to express in the form of poems independent of language and topics
Freedom to expresss through writings ...
Freedom to express through pictures..
Freedom to express your views........ your talent..
Freedom to be yourself...
I heartly welcome those who understands the value of 'Freedom' and respect it.